क्या है: भारत सरकार का डिजिटल व्यापार प्लेटफॉर्म

भारत सरकार ने व्यापारिक प्रक्रियाओं को पारदर्शी, कुशल और प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से GeM (Government e Marketplace) पोर्टल की शुरुआत की। यह एक ऑनलाइन पोर्टल है जहाँ सरकारी विभाग, सार्वजनिक उपक्रम (PSUs) और अन्य स्वायत्त संस्थान वस्तुओं और सेवाओं की डायरेक्ट खरीद कर सकते हैं।

इस पोर्टल का उद्देश्य न केवल प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाना है बल्कि घूसखोरी, पक्षपात और समय की बर्बादी जैसी समस्याओं को खत्म करना भी है। छोटे व्यवसाय, स्टार्टअप, MSMEs और महिला उद्यमी अब सीधे सरकार को अपनी सेवाएं और उत्पाद बेच सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *